उत्तराखंडराज्य

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी और बछेलीखाल के समीप ब्रेक फेल होने के कारण यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 39 लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला।

चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। जिन यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं, उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, अन्य सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहनों से हरिद्वार रवाना कर दिया गया है। फिलहाल हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारू करने का कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button