एक-एक इंच करके ‘दंगल’ के बेहद करीब पहुंच रही धुरंधर 2, शानदार रहा 52वां दिन
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) एक महीने पूरा होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म की चर्चा भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश में भी हुई। बैन होने के बावजूद लोगों ने इस पायरेटेड ऐप से डाउनलोड करके देखा।
ये आदित्य धर की फिल्म का खुमार ही था कि एक्टर्स से लेकर कहानी और कास्टिंग तक इस फिल्म की हर एक छोटी-छोटी डिटेल ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अभी नई रिलीज फिल्मों भूत बंगला, एक दिन और कृष्णावतारम के बीच धुरंधर 2 जिस तरह पैर जमाए हुए है वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
कितना रहा वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 सप्ताह सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं और फिलहाल 52वें दिन वीकेंड की तेजी का फायदा उठा रही है। कई नई फिल्मों से कॉम्पटीशन के बावजूद, दुनियाभर में धुरंधर 2 ने 1795 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी धुरंधर 2 का कमाल
वहीं घरेलू कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग के बाद पेड प्रिव्यू में 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये जमा किए। 50 दिन बाद धुरंधर का 7वां हफ्ता 5.58 करोड़ रुपये के साथ समाप्त हुआ। वहीं अब इसके 52वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
धुरंधर 2 ने अभी तक 90 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह भारत में इसकी कुल कमाई 1141.99 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा ग्रास कलेक्शन 1366.79 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
क्या धुरंधर 2 तोड़ पाएगी दंगल का रिकॉर्ड?
‘धुरंधर 2’ एक ही भाषा में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई। वहीं बीते दिनों फिल्म की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने धुरंधर 2 के पार्ट 3 को लेकर भी फैंस को हिंट दिया जिससे फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है। अब ये देखने वाली बात होगी कि फिलहाल जहां आसपास अभी ऐसी कोई बड़ी मूवी रिलीज नहीं है और धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अपना पेस बनाए हुए है ऐसे में वो आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती है या नहीं ये बड़ी बात होगी। दंगल ने 2070 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।


