हार के बाद Vaibhav Sooryavanshi बीच मैदान में बैठकर रोने लगे? केकेआर के साथी ने यूं संभाला
राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां मैदान पर अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाने और पहचाने जाने वाले वैभव केकेआर (KKR) के खिलाफ मैच हारने के बाद बीच मैदान पर अकेले उदास बैठे नजर आ रहे हैं।
कभी खराब शॉट पर आउट होने वाले 15 साल के वैभव केकेआर से मैच हारने के बाद मैदान पर बैठकर फूट-फूटकर रोते नजर आए। केकेआर के खिलाफ उनकी टीम को आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा, जिससे वो काफी निराश दिखे।
मैदान पर बैठकर Vaibhav Suryavanshi फूट-फूटकर रोने लगे
दरअसल, वायरल वीडियो, जिसे पीछे से शूट किया गया है, उसमें देखा जा रहा है कि नंबर 3 की जर्सी पहने वैभव निराश और भावुक दिख रहे हैं। कभी टोपी उतारकर अपना मुंह छिपाते हैं तो कभी आंसू पोछते नजर आ रहे हैं। इस बीच केकेआर का एक साथी दौड़ता हुआ उनके पास आता है और उन्हें संभालता हैं। कंधे पर हाथ रखकर शायद वो शख्स वैभव को दिलासा दे रहा है कि खेल में कभी हार तो कभी जीत लगी रहती है। 16 सेकंड का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
राजस्थान रॉयल्स की मौजूदा सीजन की दूसरी हार
टी-20 मैचों का रूख चंद मिनटों में कैसे बदल जाता है, रविवार को ईडन गार्डेंस स्टेडियम में कोलकाता-राजस्थान के मैच में इसकी एक और बानगी देखने को मिली। मात्र 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के एक समय महज 85 रनों पर छह विकेट गिर गए थे।
क्रीज पर बेहद खराब फार्म में चल रहे रिंकू सिंह (अविजित 53) पुछल्ले बल्लेबाज अनुकूल राय (अविजित 29) के साथ थे। अभी भी 71 रनों की जरुरत थी। रिंकू आखिरकार फिनिशर की भूमिका में लौटे और अनुकूल ने भी चमक बिखेरते हुए कोलकाता को चार विकेट से जीत दिला दी।
इस जीत में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के तीन विकेट भी अहम रहे। वहीं कार्तिक त्यागी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। कोलकाता की वर्तमान सत्र में यह पहली जीत है। इससे पहले वह पांच हार झेल चुका है जबकि एक मैच बारिश के कारण धुलने से बेनतीजा रहा था। वहीं राजस्थान की यह लगातार दूसरी हार है।
पुराने अवतार में रिंकू
लंबे समय बाद रिंकू उसी अवतार में दिखे, जिसमें क्रिकेट प्रेमी उन्हें देखना पसंद करते हैं। अंतिम ओवर में नौ रन की जरुरत थी। रिंकू ने बृजेश शर्मा की पहली दो गेंदों पर ही चौका लगाकर मैच को बराबरी पर ला दिया।
उनकी बल्लेबाजी देखकर आभास हो गया था कि वे मैच को अपने अंदाज में अंजाम देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने तीसरी गेंद पर एक रन लेने का प्रयास नहीं किया, जबकि अनुकूल क्रीज से निकलकर दूर तक आ गए थे। रिंकू ने चौथी गेंद पर विकेटों के पीछे छक्का जड़कर मैच को खत्म किया और इसके साथ ही वर्तमान सत्र में अपना पहला अर्धशतक भी पूरा किया। 34 गेदों की उनकी पारी में पांच चौके व दो छक्के शामिल रहे।
इस तरह रिंकू (नाबाद 53 रन, 34 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) और अनुकूल रॉय (नाबाद 29, 16 गेंद, दो छक्के, एक चौका) के बीच 7वें विकेट की 37 गेंद में 76 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही और केकेआर ने सीजन की अपनी पहली जीत इस तरह हासिल की।


