जिंदल ग्रुप के इस शेयर में आई 18% की तूफानी तेजी!
जिंदल पॉली फिल्म्स लिमिटेड के शेयर आज 18% से अधिक उछले, ₹611 पर कारोबार कर रहे हैं। यह कंपनी BOPET और BOPP फिल्मों की सबसे बड़ी निर्माता है। कंपनी ने कर्ज घटाया है और 21% लाभांश भुगतान बनाए रखा है। हालांकि, कम ब्याज कवरेज और धीमी बिक्री वृद्धि चिंता का विषय है। निवेशकों की नजर अब कंपनी की परिचालन क्षमता और आय की गुणवत्ता पर है।
जिंदल पॉली फिल्म्स लिमिटेड (Jindal Poly Films Share Price) के शेयरों में आज 18 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली। फिलहाल इसका शेयर 11 फीसदी के तेजी के साथ 611 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। ये कंपनी भारत में BOPET और BOPP फिल्मों की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है। इसने आज 619.50 रुपये का हाई बनाया है। कंपनी, बी.सी. जिंदल समूह का हिस्सा है और पैकेजिंग व संबंधित उत्पादों के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है।
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी के कुल रेवेन्यू का लगभग 79% हिस्सा पैकेजिंग फिल्म्स से आया। कंपनी BOPET, BOPP, CPP, थर्मल, मेटलाइज्ड, कोटेड और कैपेसिटर फिल्मों का निर्माण करती है। अगस्त 2022 में कंपनी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने पैकेजिंग फिल्म्स व्यवसाय को लगभग ₹2,400 करोड़ में अपनी सहायक कंपनी JPFL Films को स्लंप सेल आधार पर ट्रांसफर कर दिया था।
इसके अलावा नॉन-वोवन फैब्रिक्स (लगभग 14%): कंपनी PP आधारित ‘स्पनमैल्ट’ और ‘स्पनबॉन्ड’ नॉन-वोवन फैब्रिक बनाती है। लेबल्स डिवीजन 7% सहायक कंपनी SMI Coated Products के माध्यम से 200 से अधिक प्रकार के सेल्फ-एडहेसिवलेबल उत्पाद उपलब्ध कराए जाते हैं।
जिंदल पॉली फिल्म्स ने 5 साल में कितना दिया रिटर्न
कंपनी के शेयर ने हाल के दिनों में मजबूत रिटर्न दिया है। जिंदल पॉली फिल्म्स शेयर में 5 दिन में 23.31% की तेजी देखने को मिली है। 1 महीने में यह 60.36% उछला है। 6 महीने में ये 17.97% तक उछला है। 1 साल में 14.13% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं 5 साल में 23.70% का रिटर्न दिया है।
कंपनी का सकारात्मक पहलू
कंपनी ने अपना कर्ज घटाया है, जिससे बैलेंस शीट मजबूत हुई है। शेयर वर्तमान में बुक वैल्यू के 0.63 गुना पर ट्रेड कर रहा है, जो वैल्यू निवेशकों के लिए आकर्षक माना जा सकता है। कंपनी ने 21% का बढ़िा डिविडेंड पेआउट बनाए रखा है। वर्किंग कैपिटल आवश्यकताएं 72.9 दिनों से घटकर 48.7 दिनों पर आ गई हैं, जो बेहतर परिचालन दक्षता को दर्शाता है।
क्या है नकारात्मक पहलू
कंपनी का इंटरेस्ट कवरेज रेशियो कम है, जिससे ब्याज भुगतान की क्षमता पर सवाल उठते हैं। पिछले पांच वर्षों में कंपनी की बिक्री वृद्धि केवल 8.52% रही है, जो अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही है। पिछले तीन वर्षों में रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) मात्र 4.02% रहा है।
हालिया आय में ₹147 करोड़ की अन्य आय (Other Income) शामिल है, जिससे कोर ऑपरेटिंग प्रदर्शन की गुणवत्ता पर चर्चा हो सकती है।
कंपनी का हेडक्वॉर्टर कहां है?
कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस गुरुग्राम, हरियाणा के सेक्टर-32, इंस्टीट्यूशनल एरिया में है, जबकि पंजीकृत कार्यालय उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी में है। कंपनी ने औपचारिक रूप से BSE से अनुरोध किया है कि इस स्पष्टीकरण को रिकॉर्ड पर लिया जाए और सभी हितधारकों की जानकारी के लिए एक्सचेंज की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

