Dhurandhar 2 में हो गई इस हसीना की एंट्री
धुरंधर 2 का टीजर रिलीज होने के बाद इसके बारे में खूब चर्ची की जा रही है। अब धुरंधर द रिवेंज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मूवी में बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस अहम भूमिका अदा करती हुई नजर आएगी। आइए जानते हैं वह कौन है।
धुरंधर 2 में नजर आएगी ये एक्ट्रेस
दरअसल धुरंधर 2 एक मल्टी स्टारर मूवी है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आएंगे। इतना ही नहीं अक्षय खन्ना के रहमान डकैत वाले किरदार की फ्लैशबैक स्टोरी भी आपको धुरंधर द रिवेंज में देखने को मिलेगी। इस बीच ई टाइम्स की खबर में ये जानकारी दी गई है कि धुरंधर 2 में हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा यामी गौतम अहम किरदार निभाते हुए नजर आ सकती है।
रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि धुरंधर द रिवेंज में यामी कैमियो रोल में नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने 5 दिनों का शूटिंग शेड्यूल भी पूरा किया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में धुरंधर के समय यामी गौतम की जो ख्वाहिश अधूरी रह गई थी और वह उनके पति डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर 2 के जरिए पूरी होने जा रही है।
इससे पहले ये भी खबर सामने आ चुकी है कि अभिनेता विक्की कौशल भी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में कैमियो किरदार में नजर आएंगे। जबकि फिल्म में बड़े साहब की भूमिका में कौन सा एक्टर दिखेगा, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। बता दें कि इस साल की सबसे चर्चित फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो वह निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर 2 है। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर मूवी का लेटेस्ट टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
19 मार्च को होगा धमाका
आने वाले 19 मार्च 2026 को धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट से ज्यादा धमाका करती हुई नजर आएगी। बता दें कि धुरंधर पार्ट 1 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 895 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1350 करोड़ की करीब रहा है।

