खेल

अभिषेक शर्मा में है बड़ी कमजोरी, फिर भी बन सकते हैं ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

 भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी की नजरों में छा गए हैं। वह गेंदबाजों के लिए खौफ का नाम बन चुके हैं। उनका खौफ इतना है कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोटिंग भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। पोटिंग ने कहा है कि अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी हो सकते हैं।

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से आठ मार्च तक टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया मौजूदा विजेता के तौर पर उतरेगी और खिताब जीतने की कोशिश करेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपना खिताब बचाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है और इसका एक बड़ा कारण अभिषेक शर्मा का तूफानी अंदाज है।

अनुभवहीन होना आएगा काम

पोटिंग ने कहा है कि अभिषेक का आईसीसी के ग्लोबल टूर्नामेंट में ये पहला अनुभव होगा, लेकिन उनको इससे फायदा होगा। पोटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, “वह एक स्टार बल्लेबाज हैं। ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि उनका अनुभवहीन होना भारत के लिए पॉजिटिव चीज है। वह इतने अच्छे हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी हो सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “अगर वह ऐसा करते हैं तो फिर भारत को हराना और मुश्किल होगा। अगर वह ऐसा नहीं कर पाते हैं तो फिर बाकियों की तरह ही होंगे। इसलिए मुझे लगता है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में कितने अहम हैं।”

अभिषेक हैं नंबर-1 बल्लेबाज

अभिषेक इस समय टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले साल जिम्बाब्वे में हरारे के खिलाफ डेब्यू किया था और अगले ही मैच में शतक जमा दिया था। यह उनका पहला आईसीसी टूर्नामेंट होगा। अगर उनका बल्ला चल गया तो फिर रनों की बारिश होना तय है। भारत के पास उनके अलावा संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज हैं जो तूफानी रफ्तार में रन बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button