ईरान परमाणु ऊर्जा की दिशा में फिर शुरू करेगा काम, आईएईए के साथ समझौता

काहिरा में मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी के बीच बैठक में समझौते को अंतिम रूप दिया गया। अब ईरान में परमाणु प्रतिष्ठानों का निरीक्षण फिर शुरू किया जाएगा। साथ इस्राइली हमलों के बाद बिगड़े रिश्तों को सुधारते हुए दोबारा सहयोग शुरू होगा।
इस्राइल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने एक बार फिर परमाणु ऊर्जा संपन्न राष्ट्र बनने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। ईरान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। अब ईरान में परमाणु प्रतिष्ठानों का निरीक्षण फिर शुरू किया जाएगा। साथ इस्राइली हमलों के बाद बिगड़े रिश्तों को सुधारते हुए दोबारा सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।
काहिरा में मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी के बीच बैठक में समझौते को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के बाद ग्रॉसी ने कहा कि यह तकनीकी प्रकृति का है। यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह समझौता उस देश द्वारा किये गए गहन कूटनीतिक प्रयासों के बाद हुआ है।