We News

इजरायली एयरस्ट्राइक से दहला लेबनान, हमले में 4 लोगों की मौत
दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमलों में चार लोग मारे गए। वहीं, इजरायली सेना ने दावा किया है कि हिजबुल्ला ने इजरायल पर राकेट दागे थे।

इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम समझौते से शत्रुता में कमी आई है, लेकिन इजरायल और हिजबुल्ला के बीच दक्षिणी लेबनान में झड़पें जारी हैं, जहां इजरायल ने स्व-घोषित बफर जोन में सैनिकों को तैनात रखा है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले तेज करने के आदेश दिए हैं। उनके इस आदेश से युद्धविराम खटाई में पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

इजरायली सेना ने शनिवार को कहा कि उसने रात भर में दक्षिणी लेबनान में तीन स्थानों पर हिजबुल्ला के राकेट लांचरों पर हमला किया और अलग-अलग हमलों में कई हिजबुल्ला लड़ाकों को निशाना बनाया।

इजरायली सेना ने लेबनानी निवासियों को हिजबुल्ला से लड़ाई के दौरान दक्षिणी लेबनान में लिटानी नदी क्षेत्र के पास न जाने की चेतावनी दोहराई। उसने कहा कि कब्जे वाले क्षेत्र में संदिग्ध हवाई लक्ष्य को रोका गया और हिजबुल्ला द्वारा उत्तरी इजरायल में दो रॉकेट दागे गए थे, जिनमें से एक को रोक दिया गया।

किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हिजबुल्ला के एक कमांडर ने शुक्रवार को कहा कि इजरायल के साथ युद्ध में अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ युद्धविराम निरर्थक है, यह बात उसने युद्धविराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाए जाने के एक दिन बाद कही।

आईएएनएस के अनुसार, नेतन्याहू ने रक्षा बलों को लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर जोरदार हमला करने का आदेश दिया है।

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने पश्चिम एशिया का चेहरा बदलने का वादा किया था और ठीक यही किया जा रहा है।

सरकार ने नीति आयोग का किया पुनर्गठन, अशोक कुमार लाहिड़ी बने वाइस चेयरमैन
सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया है। पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पांच पूर्णकालिक सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।

इनमें अर्थशास्त्री केवी. राजू, एम्स दिल्ली के निदेशक एम. श्रीनिवास, पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, प्रख्यात विज्ञानी गोवर्धन दास और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय करंदीकर शामिल हैं।

लाहिड़ी ने सुमन के. बेरी का स्थान लिया है, जो मई 2022 से नीति आयोग के उपाध्यक्ष रहे हैं। विजय कुमार सारस्वत, रमेश चंद, विनोद कुमार पाल, अरविंद विरमानी और गौबा इसके सदस्य थे।

अशोक कुमार लाहिड़ी नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष बने

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया है। अशोक कुमार लाहिड़ी को उपाध्यक्ष बनने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। राजीव गौबा, प्रो. केवी. राजू , प्रो. गोवर्धन दास, प्रो. अभय करंदीकर और डा. एम. श्रीनिवास को भी नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य बनने पर मेरी शुभकामनाएं।

इन सभी को सफल और प्रभावशाली कार्यकाल की शुभकामनाएं।प्रधानमंत्री ने कहा कि नीति आयोग भारत की नीति-निर्माण संरचना में महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है, जो सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने, सुधारों को आगे बढ़ाने और जीवन की सुगमता को प्रोत्साहित कर रहा है।

यह विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और दीर्घकालिक रणनीतिक सोच के लिए गतिशील प्लेटफार्म के रूप में कार्य करता है। प्रधानमंत्री नीति आयोग के चेयरमैन हैं।

प्रधानमंत्री से मिले लाहिड़ी, दिया धन्यवाद

अशोक कुमार लाहिड़ी ने शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की और अपनी नियुक्ति के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लाहिड़ी का अनुभव विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लाहिड़ी ने संदेश में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन पर भरोसा जताने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित स्पष्ट नीतियों (नीति, नीयत और निष्ठा) के साथ पूरी ईमानदारी, नेक इरादों और निष्ठा के साथ इस महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं देंगे। लाहिड़ी भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार और 15वें वित्त आयोग के सदस्य रह चुके हैं। इस समय वह बंगाल में भाजपा विधायक हैं। इस बार वह बंगाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

आईआईटी-कानपुर के निदेशक रहे हैं करंदीकर

नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए गए अभय करंदीकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव हैं। अक्टूबर 2023 में डीएसटी में शामिल होने से पहले, वह आइआइटी-कानपुर के निदेशक रहे, वहीं केवी. राजू प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार भी हैं। गोवर्धन दास भोपाल स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के निदेशक हैं।

इस पद को ग्रहण करने से पहले, वह नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मोलेक्युलर मेडिसिन के विशेष केंद्र में प्रोफेसर और अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। गोवर्धन दास ने भी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है। श्रीनिवास नई दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक हैं। उन्हें शैक्षणिक, प्रशासनिक और अनुसंधान क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।

डोनल्ड ट्रंप अपनी मर्जी से कर रहे है शेयर बाजार क्रैश, उतार-चढ़ाव?
शेयर बाजार (Stock Market) की चाल आमतौर पर आर्थिक डेटा, फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) के फैसलों और कॉर्पोरेट जगत के विकास से तय होती है। लेकिन पिछले 15 महीनों से, ट्रेडर्स की किस्मत काफी हद तक एक ही व्यक्ति की मर्जी से बंधी हुई है। वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) हैं।

ट्रंप के बयानों का बाजार पर कितना बड़ा असर है?

फंडस्ट्रैट रिसर्च (Fundstrat Research) के एक विश्लेषण के मुताबिक, पिछले जनवरी में सत्ता संभालने के बाद से S&P 500 इंडेक्स के पांच सबसे अच्छे और सबसे बुरे दिनों के पीछे ट्रंप के बयान ही मुख्य कारण रहे हैं। चाहे वह ओवल ऑफिस में पत्रकारों से की गई बातचीत हो, प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या फिर सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट।
1981 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन (Ronald Reagan) के समय से लेकर अब तक किसी भी आधुनिक अमेरिकी नेता ने बाजार पर इतनी मजबूत पकड़ नहीं बनाई है।

फंडस्ट्रैट की इकोनॉमिक स्ट्रैटेजिस्ट हार्दिक सिंह (Hardika Singh) कहती हैं, “उन्होंने बाजार को अपने शिकंजे में ले लिया है। एक राष्ट्रपति से शेयर बाजार पर इस तरह के असाधारण नियंत्रण की उम्मीद नहीं की जाती है। यह पूरी तरह से अभूतपूर्व है।”

ईरान युद्ध के दौरान बाजार को कैसे नचा रहे हैं ट्रंप?

ईरान में चल रहा युद्ध यह देखने के लिए एक सटीक पृष्ठभूमि है कि ट्रंप अमेरिकी शेयरों को कितना प्रभावित कर सकते हैं। S&P 500 ने 2020 के बाद अपनी सबसे तेज ‘V-आकार’ की गिरावट और रिकवरी दर्ज की। 27 जनवरी के उच्चतम स्तर से 30 मार्च तक यह 9% गिर गया था, लेकिन अगले 11 कारोबारी दिनों में वापस अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

20 मार्च: S&P 500 में 1.5% की गिरावट आई, क्योंकि ट्रंप ने व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग में कहा कि वह ईरान के साथ युद्धविराम (Ceasefire) नहीं चाहते हैं।

31 मार्च: इंडेक्स 2.9% उछल गया (मई के बाद का सबसे अच्छा दिन), और बाकी हफ्ते भी तेजी में रहा, क्योंकि ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है और युद्ध खत्म होने के करीब है। कमोडिटी की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। बार्कलेज (Barclays) में ग्लोबल इक्विटी टैक्टिकल स्ट्रैटेजीज के प्रमुख अलेक्जेंडर ऑल्टमैन के अनुसार, युद्ध पर ट्रंप के बदलते रुख ने उन्हें बाजार के लिए”आगजनी करने वाला और दमकलकर्मी” (Arsonist and firefighter) दोनों बना दिया है।

बाजार हर दिन ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट का इंतजार क्यों करता है?

बाजार के इन झटकों की तुलना पिछले साल टैरिफ के कारण आई गिरावट और उसके बाद की रिकवरी से की जा सकती है। दोनों ही मामलों में पॉलिसी में अचानक आए बदलावों ने बाजार को हिलाया और फिर फैसलों के पलटने से रिकवरी हुई। वॉल स्ट्रीट अब इस स्थिति में पहुंच गया है कि वह हर दिन पॉलिसी और बयानों में बदलाव की उम्मीद कर रहा है।

बेयर्ड प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट (Baird Private Wealth Management) के निवेश रणनीतिकार रॉस मेफील्ड के अनुसार, “निवेशकों को यह उम्मीद करने की आदत पड़ गई है कि अगर हालात बहुत खराब हो जाते हैं, तो वे उस ट्वीट का इंतजार करते हैं जो कहता है कि ‘असल में, सब ठीक है’।”

यार्डेनी रिसर्च के दिग्गज रणनीतिकार एड यार्डेनी का कहना है, “मैंने कभी ऐसा बाजार नहीं देखा जो व्हाइट हाउस की हर दिन की बातों से इतना प्रभावित होता हो। ट्रंप हर दिन कुछ ऐसा कहते हैं जिसका बाजार पर असर पड़ता है।”

ट्रंप के मौजूदा कार्यकाल में बाजार के सबसे अच्छे और बुरे दिन कौन से रहे?

सबसे अच्छे दिन: 9 अप्रैल, 2025 को बाजार में 9.5% की शानदार तेजी आई जब उन्होंने टैरिफ पर रोक लगाई। इसके अलावा 12 मई, 2025 को अमेरिका और चीन के बीच 90 दिनों के व्यापारिक समझौते (Trade truce) के बाद बाजार 3.3% उछला।

सबसे बुरे दिन: 4 अप्रैल, 2025 को बाजार 6% टूट गया क्योंकि चीन ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाए। इससे एक दिन पहले, 3 अप्रैल, 2025 को ट्रंप द्वारा भारी लेवी (Levies) लागू करने के बाद बाजार में 4.8% की गिरावट आई थी।

क्या वाकई बाजार ज्यादा अस्थिर हुआ है या यह सिर्फ एक भ्रम है?

कुछ वॉल स्ट्रीट विशेषज्ञों का तर्क है कि राष्ट्रपति जो कहते हैं और बाजार जो करता है, उसके बीच का यह संबंध सिर्फ एक भ्रम है और यह उनके बार-बार बयान देने का नतीजा है। बार्कलेज के ऑल्टमैन के विश्लेषण के अनुसार, वोलैटिलिटी (Volatility) के आंकड़े इस बात को गलत साबित करते हैं कि पिछले प्रशासनों की तुलना में ट्रंप के अधीन बाजार अधिक अशांत रहा है। 1990 से अब तक Cboe वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) का औसत मूल्य 19.3 रहा है, जो ट्रंप के दूसरे कार्यकाल और राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के कार्यकाल के बिल्कुल अनुरूप है। ऑल्टमैन का मानना है कि प्रतिक्रिया का माध्यम बदल गया है (जैसे सोशल मीडिया), न कि प्रतिक्रिया का स्तर।

पैसिव इन्वेस्टिंग का भी है रोल

सिम्प्लीफाई एसेट मैनेजमेंट के पोर्टफोलियो मैनेजर माइकल ग्रीन बताते हैं कि ‘पैसिव इन्वेस्टिंग’ के उदय ने बाजार को खबरों के प्रति अधिक संवेदनशील बना दिया है। जो कंप्यूटर पैसिव पोर्टफोलियो को मैनेज करते हैं, वे हेडलाइन्स के आधार पर संपत्तियां खरीदने या बेचने के लिए प्रोग्राम किए गए हैं। उनके अनुमान के मुताबिक, बाजार ऐतिहासिक रूप से पहले की तुलना में अब चार से पांच गुना अधिक तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।

कप्तान Riyan Parag ने रॉयल्स की बड़ी चूक का किया खुलासा
आईपीएल 2026 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों राजस्थान रॉयल्स (RR) को 5 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने हार का असली कारण गेंदबाजी नहीं, बल्कि फील्डिंग में की गई गलतियों और कैच छोड़ने को बताया।

रियान पराग ने मैच हारने के बाद क्या कहा?
दरअसल, एसआरएच बनाम आरआर के इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है, लेकिन राजस्थान के लिए ये काफी नहीं था। हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (57) और ईशान किशन (74) ने शानदार बल्लेबाजी की। इस दौरान अभिषेक को दो बार और नीतीश कुमार रेड्डी को जब वे 14 रन पर थे, तब जीवनदान मिला, जो राजस्थान को भारी पड़ा। इस तरह हैदराबाद ने आरआर को 5 विकेट से हरा दिया।

मैच में मिली हार के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा,

“मुझे लगता है कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हमने बहुत सारे कैच छोड़े। अभिषेक जैसे क्वालिटी खिलाड़ियों को आप बार-बार जीवनदान नहीं दे सकते। उन्होंने मिले मौकों का पूरा फायदा उठाया, इसलिए उन्हें इसका श्रेय जाता है, लेकिन हमें अपनी फील्डिंग और बेहतर करनी चाहिए थी।”

बता दें कि राजस्थान ने 6 विकेट पर 228 रन बनाए थे, जिसे हैदराबाद ने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। पराग ने माना कि उनकी टीम 10-15 रन कम रह गई। आरआर के कप्तान बोले,

ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने 18वें और 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने बेहतरीन यॉर्कर्स डाले। हमें 15 रन और बनाने चाहिए थे।

-रियान पराग

जोफ्रा आर्चर की तारीफ की
पराग ने जोफ्रा आर्चर, जिन्होंने 34 रन देकर 2 विकेट लिए, उनकी भी तारीफ की। उन्होंने कहा,

“वह पूरे सीजन कमाल के रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी की। कुछ मौकों पर किस्मत का साथ नहीं मिला, वरना विकेट मिल सकते थे।”

RR vs SRH: हैदराबाद ने राजस्थान को हराया
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में राजस्थान मने वैभव सूर्यवंशी के शतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर बनाया। इस मैच में वैभव ने 37 गेंद में 103 रन तूफानी पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी बेकार गई।

हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में 229 रन बनाकर 5 विकेट से ये मैच अपने नाम किया। SRH की तरफ से अभिषेक शर्मा (57 रन) और ईशान किशन (74 रन) ने शानदार मैच विनिंग पारी खेली। ईशान किशन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

Bhooth Bangla Worldwide Collection: विदेशों में दोगुनी हुई कमाई
पिछले चार महीनों से बॉक्स ऑफिस पर एक ही फिल्म का बोलबाला था और वह थी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’। पहले दिसंबर महीने में ‘धुरंधर’ ने जबरदस्त कलेक्शन किया और फिर ‘धुरंधर 2’ ने कमाई से इतिहास रच दिया। इस बीच कोई भी ऐसी फिल्म नहीं आई, जो इस फिल्म के साथ मुकाबला कर पाए। मगर इस वक्त ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) ‘धुरंधर 2’ को जबरदस्त टक्कर दे रही है।

जी हां, 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘भूत बंगला’ जिस दिन से रिलीज हुई है, उसी दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। महज एक हफ्ते के अंदर ने ही फिल्म का बजट भी वसूल कर लिया है। दूसरे शनिवार को कमाई बढ़ने के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ी भूत बंगला
दूसरे शनिवार को अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर दोगुना उछाल आया है। सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 10.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जबकि 8वें दिन फिल्म का कारोबार सिर्फ 5.75 करोड़ रुपये था। फिल्म 9 दिनों में ही सेंचुरी मार चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म की कमाई विदेशी बाजारों में भी खूब हुई।

ओवरसीज मार्केट में भूत बंगला का बोलबाला
ओवरसीज मार्केट में भी ‘भूत बंगला’ ने बीते शनिवार को दोगुनी कमाई की है। जहां शुक्रवार को ओवरसीज कलेक्शन सिर्फ 2 करोड़ रुपये था, जबकि 9वें दिन कमाई 4 करोड़ हुई। यह सिर्फ विदेशी बाजारों में जल्द ही हाफ सेंचुरी मारने वाली है। विदेशों में फिल्म का अभी तक का कलेक्शन 41.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

हिट फिल्मों में शुमार हुई ‘भूत बंगला’
प्रियदर्शन निर्देशित ‘भूत बंगला’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 100.90 करोड़ रुपये है, जबकि इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 120.10 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में ‘भूत बंगला’ की कमाई 9 दिनों तक 161.60 करोड़ रुपये की हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये था। यानी कि यह फिल्म 2026 की हिट फिल्मों में शुमार हो गई है।

चिपको आंदोलन नेत्री बचनी देवी का 100 वर्ष की उम्र में निधन
चिपको नेत्री बचनी देवी का शनिवार को देहरादून स्थित आवास पर निधन हो गया था। वहीं रविवार को उनके गांव के पैतृक घाट शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हेंवलघाटी की चिपको आंदोलन की एक नायिका बचनी देवी का सौ वर्ष की आयु में निधन हो गया। पैतृक घाट शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर चिपको आंदोलन व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की।

विकासखंड नरेंद्रनगर के अदवाणी गांव निवासी चिपको नेत्री बचनी देवी का शनिवार को देहरादून स्थित आवास पर निधन हो गया था। वहीं रविवार को उनके गांव के पैतृक घाट शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बताते चलें कि 1977 में हेंवलघाटी के अदवाणी क्षेत्र में जब सरकार की ओर से जंगलों के व्यापारिक कटान की अनुमति मिली, तो वहां कटान का विरोध कर रहे आंदोलन के शीर्ष नेता धूम सिंह नेगी, विजय जड़धारी, सुदेशा बहिन के साथ बचनी देवी भी खड़ी हो गई, खास बात यह है कि उस समय गांव के प्रधान उनके पति थे, जो जंगलों के ठेकेदार भी थे। लेकिन वह जंगलों को बचाने के लिए अपने पति व परिवार से विद्रोह कर गई।

उन्होंने कहा कि परिवार बाद में पहले जंगलों को बचाना है। उन्होंने आंदोलन में क्षेत्र की महिलाओं को भी संगठित करने का कार्य किया। कई दिनों तक परिवार का विरोध झेलते हुए भी वे आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करती रही।

आखिरकार सरकार को अदवाणी में जंगलों के कटान पर रोक लगानी पड़ी। चिपको नेता विजय जड़धारी ने बताया कि बचनी देवी ने चिपको आंदोलन के दर्शन को समझते हुए जंगलों को बचाने के लिए जो कार्य किया, वह प्रेरणादाई है।

उन्होंने कहा कि बचनी देवी हमेशा प्रकृति से जुड़ी रही, इसीलिए उन्होंने इतना लंबा जीवन भी जिया। वे अपने पीछे पांच पुत्रों और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। उनके निधन पर वरिष्ठ चिपको नेता धूम सिंह नेगी, विजय जड़धारी, सुदेशा बहिन, रघुभाई जड़धारी, दयाल सिंह भंडारी, डी पी उनियाल, पूर्व प्रमुख राजेंद्र भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज राणा, साब सिंह सजवाण, कुसुम रावत, राजेंद्र नेगी, रवि गुसांईं, सिद्धार्थ समीर, विपिन जड़धारी आदि ने शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि दी।

28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, इस दिन सिलक्यारा सुरंग का बचाव अभियान हुआ था पूरा
विभाग आपदा के प्रभावों को कम करने हेतु संसाधनों को लगातार बढ़ा रहा है। आपदा मित्र और युवा आपदा मित्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर तंत्र को मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश में अब हर साल 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा। यह तारीख सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता की याद में तय की गई है। इस दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।

आपदा प्रबंधन विभाग आपदाओं से निपटने के लिए कई स्तरों पर काम कर रहा है। विभाग आपदा के प्रभावों को कम करने हेतु संसाधनों को लगातार बढ़ा रहा है। आपदा मित्र और युवा आपदा मित्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। चेतावनी देने की व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने का प्रयास चल रहा है। विभाग ने राज्य में आपदा प्रबंधन दिवस मनाने का फैसला किया है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को आपदाओं के प्रति और अधिक सजग करना है।

उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग में 12 नवंबर 2023 को फंसे 41 मजदूरों को 17 दिनों के लंबे और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान के बाद 28 नवंबर 2023 को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस अभियान पर देश-दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं। यह अभियान प्रदेश के लिए एक बड़ी सफलता थी।

दिवस की गतिविधियां
आपदा प्रबंधन विभाग संबंधित दिन के लिए गतिविधियों की योजना बना रहा है। इसमें मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे। कौन-कौन सी अन्य गतिविधियां की जाएंगी, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह रूपरेखा उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी। अनुमोदन मिलने के बाद ही संबंधित दिन गतिविधियां होंगी।

आपदा प्रबंधन दिवस के दिन की जाने वाली गतिविधियाें की योजना को तैयार किया जा रहा है, जिसका प्रस्ताव उच्च स्तर पर अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। – विनोद कुमार सुमन सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास

सिपाही पासिंग आउट परेड में बोले सीएम योगी, प्रदेश में खत्म हुआ माफियाराज
यूपी में एक साथ 60,244 आरक्षियों की पासिंग आउट परेड हुई। सीएम योगी ने नव आरक्षियों की सलामी ली।

प्रदेश भर में रविवार को पुलिस लाइन, पीएसी बटालियन और प्रशिक्षण केंद्रों पर एक साथ आरक्षी नागरिक पुलिस की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली और नव आरक्षियों व उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने बेटियों के प्रदर्शन की विशेष सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण के बाद यह बल तैयार हुआ है। सीएम बोले कि पुलिस बल को लेकर कहा जाता है कि “ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, उतना कम खून बहेगा” और अनुशासन पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में साइबर थाने स्थापित किए गए हैं और पीएसी की तीन महिला बटालियन गठित की गई हैं। सीएम ने कहा कि राज्य में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई हुई है, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। सीएम ने कहा आज दंगे नहीं होते, माफिया राज खत्म हो गया है। पुलिस बल का मनोबल ऊपर है।

रोज नाश्ते में ब्रेड खाने की आदत शरीर के साथ करती है 5 खिलवाड़
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह-सुबह नाश्ता बनाने का समय बहुत कम लोगों के पास होता है। ऐसे में, बटर टोस्ट, जैम-ब्रेड या सैंडविच हमारी पहली पसंद बन जाते हैं।

बेशक ब्रेड एक आसान और जल्दी तैयार होने वाला ऑप्शन है, जिसे बच्चे हो या बड़े, सभी चाव से खाते हैं, लेकिन एक बड़ा सवाल यह है कि क्या रोजाना नाश्ते में ब्रेड खाना आपके शरीर के लिए फायदेमंद है? आइए, दिल्ली के मैकक्योर और आस्था अस्पताल के जनरल फिजिशियन, डॉ. प्रतीक कुमार से समझते हैं कि रोजाना ब्रेड खाने से शरीर के अंदर क्या बदलाव आते हैं।

इंस्टेंट एनर्जी, लेकिन जल्दी लगने वाली भूख
ज्यादातर घरों में व्हाइट ब्रेड का इस्तेमाल होता है, जो मैदा यानी रिफाइंड आटे से बनी होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा और फाइबर काफी कम होता है। जब आप इसे खाते हैं, तो शरीर को फौरन एनर्जी मिल जाती है, लेकिन यह एनर्जी ज्यादा देर तक नहीं टिकती। नतीजा यह होता है कि आपको बहुत जल्दी दोबारा भूख लग जाती है और बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग होने लगती है।

डायबिटीज का खतरा
व्हाइट ब्रेड का एक बड़ा नुकसान यह है कि यह पेट में बहुत तेजी से पच जाती है, जिससे खून में शुगर का स्तर अचानक से बढ़ जाता है। अगर आप एक सुस्त लाइफस्टाइल जीते हैं और रोजाना ब्रेड खाते हैं, तो समय के साथ आपको ‘टाइप 2 डायबिटीज’ होने का खतरा काफी बढ़ सकता है।

शरीर में पोषण की कमी
सिर्फ ब्रेड से पेट भरने का मतलब है कि आपके शरीर को जरूरी डाइट नहीं मिल रही है। ब्रेड में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन की भारी कमी होती है। अगर आप नियमित रूप से सिर्फ ब्रेड पर निर्भर रहते हैं, तो शरीर में इन जरूरी तत्वों की कमी हो जाती है। इसके कारण आपको:

थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
आपकी बीमारियों से लड़ने की ताकत कमजोर पड़ सकती है।

पेट की समस्याएं और ‘ग्लूटेन’
कई लोगों को ब्रेड खाने के बाद पेट फूलने या गैस की शिकायत होती है। इसका मुख्य कारण गेहूं में पाया जाने वाला ‘ग्लूटेन’ नामक तत्व होता है। जिन लोगों का शरीर ग्लूटेन को नहीं पचा पाता (ग्लूटेन इनटॉलरेंस या सेंसिटिविटी), उनके लिए रोजाना ब्रेड खाना पेट की परेशानियों को और ज्यादा बढ़ा सकता है।

तेजी से बढ़ता हुआ वजन
ब्रेड के साथ हम अक्सर बटर, जैम या अन्य प्रोसेस्ड स्प्रेड्स लगाकर खाते हैं। इससे आपके शरीर में जाने वाली कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है। अगर इसे रोजाना इसी तरह खाया जाए, तो धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ने की पूरी संभावना रहती है।

क्या ब्रेड खाना पूरी तरह छोड़ देना चाहिए?
इसका जवाब है- नहीं! अगर आप सही टाइप की ब्रेड चुनें और उसे संतुलित मात्रा में खाएं, तो यह एक बेहतरीन और सुविधाजनक नाश्ता बन सकता है। इसके लिए आप ये आसान बदलाव कर सकते हैं:

सही ब्रेड चुनें: व्हाइट ब्रेड की जगह ‘ब्राउन ब्रेड’ या ‘होल ग्रेन ब्रेड’ को अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें फाइबर और पोषक तत्व ज्यादा होते हैं, जो पाचन को बेहतर रखने में मदद करते हैं।
न्यूट्रिशन बढ़ाएं: अपने ब्रेड नाश्ते को हेल्दी बनाने के लिए इसमें प्रोटीन और फाइबर जरूर शामिल करें।

रावण पर विजय पाने के लिए भगवान राम ने किया था सूर्य देव का ये पाठ
आदित्य हृदय स्तोत्र, भगवान सूर्य की अत्यंत शक्तिशाली स्तुति है, जो वाल्मीकि रामायण के युद्धकांड में मिलती है। ‘राम-रावण युद्ध’ के प्रसंग के दौरान जब भगवान राम युद्ध में थक गए थे, तब अगस्त्य मुनि ने उन्हें ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का करने की सलाह दी थी। यह स्तोत्र शत्रुओं के नाश के साथ-साथ आत्मविश्वास में वृद्धि, और करियर में सफलता के लिए भी अचूक माना जाता है।

।।आदित्य हृदय स्तोत्र।।
आदित्य हृदय स्तोत्र विनियोग

”ओम अस्य आदित्यह्रदय स्तोत्रस्य अगस्त्यऋषि: अनुष्टुप्छन्दः आदित्यह्रदयभूतो भगवान् ब्रह्मा देवता निरस्ताशेषविघ्नतया ब्रह्माविद्यासिद्धौ सर्वत्र जयसिद्धौ च विनियोगः”।

पूर्व पिठित
”ततो युद्धपरिश्रान्तं समरे चिन्तया स्थितम्‌। रावणं चाग्रतो दृष्ट्वा युद्धाय समुपस्थितम्‌।

दैवतैश्च समागम्य द्रष्टुमभ्यागतो रणम्‌। उपगम्याब्रवीद् राममगस्त्यो भगवांस्तदा।।

राम राम महाबाहो श्रृणु गुह्मं सनातनम्‌। येन सर्वानरीन्‌ वत्स समरे विजयिष्यसे।।

आदित्यहृदयं पुण्यं सर्वशत्रुविनाशनम्‌। जयावहं जपं नित्यमक्षयं परमं शिवम्‌।।

सर्वमंगलमागल्यं सर्वपापप्रणाशनम्‌। चिन्ताशोकप्रशमनमायुर्वर्धनमुत्तमम्‌”।।

मूल-स्तोत्र

”रश्मिमन्तं समुद्यन्तं देवासुरनमस्कृतम्‌। पुजयस्व विवस्वन्तं भास्करं भुवनेश्वरम्‌।।

सर्वदेवात्मको ह्येष तेजस्वी रश्मिभावन:। एष देवासुरगणांल्लोकान्‌ पाति गभस्तिभि:।।

एष ब्रह्मा च विष्णुश्च शिव: स्कन्द: प्रजापति:। महेन्द्रो धनद: कालो यम: सोमो ह्यापां पतिः।।

पितरो वसव: साध्या अश्विनौ मरुतो मनु:। वायुर्वहिन: प्रजा प्राण ऋतुकर्ता प्रभाकर:।

आदित्य: सविता सूर्य: खग: पूषा गभस्तिमान्‌। सुवर्णसदृशो भानुर्हिरण्यरेता दिवाकर:।।

हरिदश्व: सहस्त्रार्चि: सप्तसप्तिर्मरीचिमान्‌। तिमिरोन्मथन: शम्भुस्त्वष्टा मार्तण्डकोंऽशुमान्‌।।

हिरण्यगर्भ: शिशिरस्तपनोऽहस्करो रवि:। अग्निगर्भोऽदिते: पुत्रः शंखः शिशिरनाशन:।।

व्योमनाथस्तमोभेदी ऋग्यजु:सामपारग:। घनवृष्टिरपां मित्रो विन्ध्यवीथीप्लवंगमः।।

आतपी मण्डली मृत्यु: पिगंल: सर्वतापन:। कविर्विश्वो महातेजा: रक्त:सर्वभवोद् भव:।

नक्षत्रग्रहताराणामधिपो विश्वभावन:। तेजसामपि तेजस्वी द्वादशात्मन्‌ नमोऽस्तु ते।।

नम: पूर्वाय गिरये पश्चिमायाद्रये नम:। ज्योतिर्गणानां पतये दिनाधिपतये नम:।।

जयाय जयभद्राय हर्यश्वाय नमो नम:। नमो नम: सहस्त्रांशो आदित्याय नमो नम:।।

नम उग्राय वीराय सारंगाय नमो नम:। नम: पद्मप्रबोधाय प्रचण्डाय नमोऽस्तु ते।।

ब्रह्मेशानाच्युतेशाय सुरायादित्यवर्चसे। भास्वते सर्वभक्षाय रौद्राय वपुषे नम:।।

तमोघ्नाय हिमघ्नाय शत्रुघ्नायामितात्मने। कृतघ्नघ्नाय देवाय ज्योतिषां पतये नम:।।

तप्तचामीकराभाय हरये विश्वकर्मणे। नमस्तमोऽभिनिघ्नाय रुचये लोकसाक्षिणे।।

नाशयत्येष वै भूतं तमेष सृजति प्रभु:। पायत्येष तपत्येष वर्षत्येष गभस्तिभि:।

एष सुप्तेषु जागर्ति भूतेषु परिनिष्ठित:। एष चैवाग्निहोत्रं च फलं चैवाग्निहोत्रिणाम्‌।।

देवाश्च क्रतवश्चैव क्रतुनां फलमेव च। यानि कृत्यानि लोकेषु सर्वेषु परमं प्रभु:।।

एनमापत्सु कृच्छ्रेषु कान्तारेषु भयेषु च। कीर्तयन्‌ पुरुष: कश्चिन्नावसीदति राघव।।

पूजयस्वैनमेकाग्रो देवदेवं जगप्ततिम्‌। एतत्त्रिगुणितं जप्त्वा युद्धेषु विजयिष्यसि।।

अस्मिन्‌ क्षणे महाबाहो रावणं त्वं जहिष्यसि। एवमुक्ता ततोऽगस्त्यो जगाम स यथागतम्‌।।

एतच्छ्रुत्वा महातेजा नष्टशोकोऽभवत्‌ तदा। धारयामास सुप्रीतो राघव प्रयतात्मवान्‌।।

आदित्यं प्रेक्ष्य जप्त्वेदं परं हर्षमवाप्तवान्‌। त्रिराचम्य शूचिर्भूत्वा धनुरादाय वीर्यवान्‌।।

रावणं प्रेक्ष्य हृष्टात्मा जयार्थं समुपागतम्‌। सर्वयत्नेन महता वृतस्तस्य वधेऽभवत्‌।।

अथ रविरवदन्निरीक्ष्य रामं मुदितमना: परमं प्रहृष्यमाण:।

निशिचरपतिसंक्षयं विदित्वा सुरगणमध्यगतो वचस्त्वरेति”।।

सूर्य देव के मंत्र

ॐ सूर्यनारायणायः नमः।

ऊँ घृणि सूर्याय नमः

‘ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य प्रचोदयात’