We News

गंगोत्री धाम: मंदिर दर्शन का समय बदला, सुबह छह से शाम चार बजे तक खुलेंगे
गंगोत्री मुख्य मंदिर के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। दर्शन के समय में बदलाव के साथ ही मंदिर समिति ने व्यवस्थाओं से जुडे भी कुछ अन्य फैसले लिए हैं।

गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से धाम में मुख्य मंदिर के दर्शन के लिए समय में बदलाव किया गया है। समिति के अनुसार अब श्रद्धालु सुबह छह बजे से शम चार बजे तक मां गंगा के दर्शन कर पाएंगे। उसके बाद सायंकालीन आरती के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे। जोकि पौने आठ बजे होगी। फिर रात्रि दस बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे।

शनिवार को गंगोत्री धर्मशाला में गंगोत्री मंदिर समिति सहित तीर्थ पुरोहितों की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आय व्यय के साथ ही इस वर्ष के मुख्य मंदिर में पुजारी और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सबसे अहम निर्णय गंगोत्री मंदिर दर्शन की समय सारिणी के लिए लिया गया।

सांयकालीन गंगा आरती के दस बजे तक दर्शन कर सकेंगे
गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गत वर्ष तक धाम में मंदिर दर्शन दोपहर दो बजे तक होते थे। उसके बाद मंदिर के कपाट तीन बजे तक बंद कर दिए जाते थे और फिर दोबारा दर्शन होते थे। इसलिए इस बार सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब मंदिर के दर्शन शाम चार बजे तक होंगे। उसके बाद पौने आठ बजे सांयकालीन गंगा आरती के दौरान मंदिर के कपाट दोबारा दर्शन के लिए खोले जाएंगे।

समिति के मीडिया प्रभारी सतेंद्र सेमवाल ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों को धाम में रोकने के लिए लिया गया है। इस बीच में यात्री घाटों पर पूजा सहित अन्य मंदिरों के दर्शन और घाट पर होने वाल सात बजे की आरती में भी शामिल हो पाएंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी तीर्थ पुरोहित और मंदिर कर्मचारियों व अन्य लोगों को मोबाइल नहीं ले जाने दिया जाएगा। साथ ही कोई भी वहां से लाइव दर्शन नहीं करवाएगा।

चारधाम यात्रा से पहले देर रात अधिकारियों का एक्शन; ओवररेटिंग, अवैध गैस सिलिंडर पर की कार्रवाई
चारधाम यात्रा से पहले व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए देर रात जिले में प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में जिले भर में अधिकारियों ने सड़कों, सफाई, होटल-रेस्टोरेंट, परिवहन और बाजार व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण में कई स्थानों पर लापरवाही सामने आई। जिलाधिकारी ने रुद्रप्रयाग से कुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग और मरम्मत कार्यों का जायजा लिया।

वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने रुद्रप्रयाग से सुमेरपुर तक सफाई और शौचालय व्यवस्था देखी। मुख्य बाजार में यूरिनल में पानी की कमी और दुर्गंध मिलने पर तत्काल सुधार करने को कह। सड़कों के किनारे नालियों में जमा कचरे पर नाराजगी जताते हुए नियमित सफाई के आदेश दिए। एसडीएम रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ और जखोली ने बाजार व शराब दुकानों की जांच में ओवर रेटिंग के मामले पकड़े।

अपर जिलाधिकारी ने तिलवाड़ा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान शराब दुकानों में ओवररेटिंग की जांच की। कुछ रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलिंडर के अवैध उपयोग पर सिलिंडर जब्त किए गए। अलग-अलग तहसीलों में एसडीएम और तहसीलदारों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सड़कों और दुकानों की जांच कर निर्धारित दरों का पालन करने को कहा गया।

वाहनों और होटल-होमस्टे की भी चेकिंग
परिवहन विभाग ने सुमेरपुर और तिलणी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 28 वाहनों की जांच की, जिनमें 11 का चालान किया गया। कई वाहनों में परमिट, टैक्स, बीमा और ओवरलोडिंग से जुड़ी अनियमितताएं मिलीं। जिला पर्यटन विभाग ने तिलवाड़ा से अगस्त्यमुनि के बीच होटल और होमस्टे की जांच की। एक होटल बिना पंजीकरण और घरेलू गैस उपयोग करते पाया गया, जिस पर कार्रवाई की गई। सिल्ली क्षेत्र में दो अपंजीकृत होमस्टे भी नियमों के विरुद्ध संचालित मिले।

सीएम के निर्देशों के अनुपालन में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे, जिससे कि आगामी यात्रा में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और वे उत्तराखंड के बारे में एक अच्छी और सकारात्मक छवि लेकर यहां से जाएं। विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

यूपी में बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, आज भी इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
लखनऊ: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि आज भी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं झोंकों में 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

कब तक रहेगा बारिश का सिलसिला जारी (weather forecast)
विभाग के अनुसार पांच अप्रैल के बाद मौसम में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सात से नौ अप्रैल के बीच एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और आंधी का दौर लौटने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान घरों में रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली उपकरणों को सुरक्षित रखें। कृषि क्षेत्र पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई गई है। तेज हवाओं और बारिश के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए किसानों को पकी फसल की कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रखने तथा जलभराव से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में अलर्ट जारी (Rain Alert in up)
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका अधिक जताई गई है।

विकसित यूपी@2047 विजन के तहत शहरी क्षेत्रों के विकास का रोडमैप तैयार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भविष्य की जरूरतों के मुताबिक राज्य के दीर्घकालिक विकास के लिए ‘विकसित यूपी@2047’ विजन के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इसके अनुपालन में प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्रों को अत्याधुनिक, डिजिटल, सुगम और विश्वस्तरीय बनाने का व्यापक रोडमैप तैयार किया है। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किए गए इस रोडमैप का मुख्य फोकस राज्य के शहरों में जीवन सुगमता बढ़ाना, बुनियादी नागरिक सेवाओं को सशक्त करना और सतत एवं संतुलित विकास के जरिए नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है।

क्षेत्रीय आर्थिक केंद्रों का विकास किया जाएगा
मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार, शहरी क्षेत्रों का विकास सुलभ प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले स्तंभों के तौर पर किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश की राजधानी लखनऊ को राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के रूप में विकसित करने के साथ-साथ राज्य में क्षेत्रीय आर्थिक केंद्र विकसित करने की योजना तैयार की गई है, जो राज्य में आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख हब बनेंगे। राज्य की प्राकृतिक एवं भौगोलिक परिस्थियों को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रीय आर्थिक केंद्रों का विकास किया जाएगा, जिससे प्रदेश में निवेश, रोजगार और संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। ‘विकसित यूपी@2047′ विजन के तहत राज्य में शहरी परिवहन को आधुनिक और समावेशी बनाने के लिए मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसमें मेट्रो, रैपिड रेल, इलेक्ट्रिक बसें और स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली शामिल होगी।

ये है सरकार का लक्ष्य
सरकार का लक्ष्य है कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाकर इसे मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी तक लाया जाए। इससे राज्य के निवासियों को सस्ता परिवहन उपलब्ध कराने के साथ ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या से भी निजात दिलाने में मदद मिलेगी। साथ ही ‘लिवेबल सिटीज मिशन’ के तहत नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा और बाजार जैसी आवश्यक सुविधाएं उनके घर से 15 मिनट की दूरी पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इससे न केवल जनता के समय की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी। शहरी प्रशासन को मजबूत बनाने के लिए जीआईएस (जियोग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम) आधारित संपत्ति मानचित्रण और कर प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे कर संग्रह अधिक पारदर्शी और सटीक होगा। साथ ही, एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) की स्थापना के माध्यम से शहरों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

नागरिक सेवाओं को 100 प्रतिशत डिजिटल बनाने का लक्ष्य
सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में नागरिक सेवाओं को 100 प्रतिशत डिजिटल बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे नगरीय प्रशासन में पारदर्शिता और सेवा वितरण की गति में सुधार होगा। रोडमैप में राज्य के सभी जिलों में विकास प्राधिकरणों का गठन कर 100 प्रतिशत जल आपूर्ति कवरेज और थीम आधारित टाउनशिप का विकास करने की योजना भी शामिल है। उत्तर प्रदेश शहरी वेधशाला की स्थापना कर डेटा आधारित योजनाओं और पूर्वानुमानों को बढ़ावा दिया जाएगा। रोडमैप के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए ‘स्पंज सिटी’ पहल को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन, झीलों और तालाबों का पुनरुद्धार तथा प्राकृतिक जल निकासी तंत्र को संरक्षित किया जाएगा। इसका उद्देश्य भूजल स्तर को बढ़ाना, बाढ़ के जोखिम को कम करना और शहरी पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करना है।

आवास योजनाओं को तेज किया जाएगा तेज
साथ ही, बड़े पैमाने पर अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर शून्य-लैंडफिल शहरों का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। वहीं समावेशी विकास के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के लिए आवास योजनाओं को तेज किया जाएगा। मिश्रित भूमि उपयोग और योजनाबद्ध शहरीकरण के माध्यम से सभी वर्गों के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में इन रणनीतिक बदलावों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के शहरों को आत्मनिर्भर, समावेशी बनाया जा सकेगा। साथ ही प्रदेश के शहरों का विकास भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार किया जाएगा कि वर्ष 2047 तक वे न केवल वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हों, बल्कि वैश्विक विकास की दौड़ में अग्रणी भूमिका निभा सकें।

स्टडी में दावा- ‘स्लीप एपनिया’ से 71% तक बढ़ जाता है मौत का खतरा
क्या आप या आपका कोई अपना सोते समय जोर-जोर से खर्राटे लेता है? अगर हां, तो इसे हल्के में न लें। हाल ही में हुए एक वैज्ञानिक अध्ययन में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि ‘ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया’ यानी नींद में सांस रुकने की बीमारी से पीड़ित लोगों में दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों या किसी भी कारण से मौत का जोखिम सामान्य लोगों की तुलना में 71 प्रतिशत तक अधिक होता है।

क्या है ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया?

यह नींद से जुड़ी एक ऐसी स्थिति है जिसमें सोते समय गले की मांसपेशियां बहुत ज्यादा ढीली पड़ जाती हैं। इसके कारण सांस की नली में रुकावट आ जाती है और व्यक्ति की सांस बार-बार रुकती और शुरू होती है। इस बीमारी के मुख्य लक्षणों में सोते समय जोर-जोर से खर्राटे लेना, दिन भर बहुत ज्यादा नींद आना, थकान महसूस होना और सुबह उठने पर सिरदर्द होना शामिल है।

मोटापा और स्लीप एपनिया का गहरा नाता
लंदन के ‘इंपीरियल कॉलेज हेल्थ पार्टनर्स’ की शोध सह-लेखिका हीथर फिट्जके के अनुसार, जो लोग मोटापे का शिकार हैं, उन पर इस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा होता है। आंकड़ों की मानें तो ओएसए से पीड़ित लगभग 40 से 70 प्रतिशत लोग अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होते हैं। इतना ही नहीं, सामान्य लोगों के मुकाबले मोटे लोगों में स्लीप एपनिया का ज्यादा गंभीर रूप देखने को मिलता है।

अमेरिका के बाहर अब तक का सबसे बड़ा अध्ययन
इस निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए वैज्ञानिकों ने 29 लाख लोगों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया। अपने विश्लेषण में उन्होंने स्लीप एपनिया से पीड़ित 20,300 लोगों की तुलना 97,412 स्वस्थ व्यक्तियों से की। जांच में यह पाया गया कि स्लीप एपनिया वाले समूह में 57.2 प्रतिशत (11,613) लोग मोटापे से ग्रसित थे। हीथर फिट्जके ने बताया कि अमेरिका के बाहर ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया पर किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा शोध है।

बचाव और सही समय पर इलाज है जरूरी
इस शोध के परिणाम एक बड़ी चेतावनी देते हैं। यह अध्ययन मोटापे को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने की सख्त जरूरत पर जोर देता है। इसके साथ ही, यह स्पष्ट करता है कि जानलेवा खतरों से बचने के लिए इस बीमारी की शुरुआती जांच और सही समय पर इसका इलाज करना कितना महत्वपूर्ण है।

बिना इस आरती के अधूरी है संकष्टी चतुर्थी की पूजा
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम या पूजा की शुरुआत भगवान श्री गणेश की पूजा से होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि संकष्टी चतुर्थी का कठिन व्रत और घंटों की पूजा तब तक पूर्ण नहीं मानी जाती, जब तक कि अंत में भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की आरती न की जाए? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आरती पूजा की पूर्णता का प्रतीक है। ऐसे में आज विकट संकष्टी चतुर्थी (Vikata Sankashti Chaturthi 2026) के पावन अवसर पर अगर आप भी बप्पा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो यहां दी गईं दिव्य आरती का पाठ जरूर करें, जो इस प्रकार हैं –

॥श्री गणेश जी की आरती॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी ।

माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा ।

लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी ।

कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

।। चन्द्र देव की आरती।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।

दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी ।

रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी ।

दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी ।

जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे ।

सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि ।

योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें ।

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा ।

वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी ।

प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी ।

शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी ।

धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे ।

विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी ।

सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें ।

ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।

दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी ।।

सूर्य के उच्च होते ही चमक जाएगा आपका भाग्य, इस मुहूर्त में जरूर करें स्नान-दान
ज्योतिष शास्त्र में मेष संक्रांति का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि इस दौरान सूर्य देव अपनी सबसे उच्च राशि यानी मेष में प्रवेश करते हैं। जब सूर्य मेष राशि में होते हैं, तो उनकी ऊर्जा चरम पर होती है।

साथ ही मेष संक्रांति, सौर नववर्ष का आगाज भी है, जिसपर खरमास की समाप्ति होती है। चलिए पढ़ते हैं मेष संक्रांति पर स्नान-दान का महुर्त क्या रहने वाला है। साथ ही जानते हैं कि इस दिव्य ऊर्जा का लाभ उठाने के लिए आप कौन-कौन से कार्य कर सकते हैं।

मेष संक्रांति शुभ मुहूर्त
मेष संक्रांति का क्षण – सुबह 9 बजकर 39 मिनट पर
मेष संक्रांति पुण्य काल – सुबह 5 बजकर 57 मिनट से दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक
मेष संक्रांति महा पुण्य काल – सुबह 7 बजकर 30 मिनट से सुबह 11 बजकर 47 मिनट तक

इस तरह करें दिन की शुरुआत
मेष संक्रांति पर दिन की शुरुआत किसी पवित्र नदी जैसे गंगा या यमुना में स्नान से करें। अगर यह संभव न हो, तो आप घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
इसके बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत, कुमकुम व रोली डालें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ॐ सूर्याय नम: व “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जप करें।
यदि आप ऑफिस की राजनीति, करियर की बाधाओं या आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं, तो ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ भी जरूर करें।
इस दिन को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भी उत्तम माना गया है। ऐसे में इस तिथि पर तर्पण या श्राद्ध कर्म जरूर करें।

मिलता है 100 गुना फल
मेष संक्रांति के साथ ही ‘खरमास’ की समाप्ति भी होती है और मांगलिक कार्यों के द्वार खुल जाते हैं। हालांकि, संक्रांति के पुण्य काल तक इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है –

मेष संक्रांति के बाद विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य शुरू किए जा सकते हैं।
मेष संक्रांति पर सत्तू और मिट्टी के घड़े का दान जरूर करें। यह दान धार्मिक रूप से शुभ माना गया है।
अपनी क्षमतानुसार गरीबों को धन और अन्न दान करें, क्योंकि संक्रांति पर किए गए दान का 100 गुना फल मिलता है।

भूल से भी न करें इस तरह का दान
मेष संक्रांति पर आपको दान का पुण्य फल तभी मिल सकता है, जब आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। इस दिन पर फटे-पुराने कपड़ों व जूतों आदि का दान नहीं करना चाहिए। इससे आपको शुभ की जगह अशुभ परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। वहीं अगर आप भोजन का दान कर रहे हैं, तो वह पूरी तरह से सात्विक होना चाहिए और जूठा नहीं होना चाहिए, वरना इससे भी आपको दान का पुण्य फल नहीं मिलता।

05 अप्रैल 2026 का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके जीवन में एक अलग ही चमक लेकर आता दिख रहा है। जैसे ही सुबह की शुरुआत होगी, आपको महसूस होगा कि भौतिक सुख-सुविधाओं में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है और मन भी हल्का और खुश रहेगा। प्रेम जीवन में तो मानो आज जादू सा घुला हुआ है। आप अपने साथी के साथ कुछ खास पल बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन इसी बीच एक छोटी सी बात ध्यान रखने की है, अपने बच्चों की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना आज आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। यदि आप लंबे समय से किसी मकान या दुकान को खरीदने का सपना देख रहे थे, तो आज वह सपना साकार होने की ओर बढ़ सकता है। वहीं पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहना ही समझदारी होगी, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके चारों ओर एक खुशनुमा ऊर्जा लेकर आएगा, जैसे हर चीज अपने आप सही दिशा में बढ़ रही हो। कामकाज में आपकी रफ्तार इतनी तेज होगी कि आप खुद भी चौंक जाएंगे, खासकर कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर्स से बेहतरीन तरीके से काम निकलवा पाएंगे। विदेश से जुड़े व्यापार करने वालों के लिए तो आज कोई ऐसी खबर आ सकती है, जो दिल को खुशी से भर दे। मन की कोई पुरानी इच्छा आज पूरी होकर आपको संतुष्टि का अहसास कराएगी। अगर आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो रास्ते अपने आप आसान बनते दिखेंगे। बस एक बात का ध्यान रखें जल्दबाजी में लिया गया फैसला कभी-कभी अच्छे मौके को भी बिगाड़ सकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन जैसे आपके लिए अधूरे कामों को पूरा करने का संकेत लेकर आया है। लंबे समय से जो काम टलते जा रहे थे, आज आप उनमें तेजी से आगे बढ़ेंगे और सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी, और ये मुलाकातें भविष्य में आपके लिए नए रास्ते खोल सकती हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज नई जगह जाने का अवसर मिल सकता है, जो उनके अनुभव को और समृद्ध करेगा। परिवार में भी आप किसी सदस्य को अपने काम में साझेदार बना सकते हैं, लेकिन आज अपनी वाणी पर संयम रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि छोटी सी बात भी विवाद का रूप ले सकती है। कोई सरकारी काम जो अटका हुआ था, उसके पूरे होने की उम्मीद आज मजबूत हो रही है।

कर्क राशि
आज का दिन थोड़ा हल्का-फुल्का और आनंद से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मन करेगा और आप किसी पार्टी या छोटी सी गेट-टुगेदर का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, घर से निकलने से पहले माता-पिता की अनुमति लेना आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन खास है, क्योंकि उनके काम की सराहना होगी और उन्हें सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा। दिन के किसी पल में आपको अपनी किसी पुरानी गलती का एहसास हो सकता है, जो आपको थोड़ा भावुक कर देगा। विद्यार्थियों के लिए भी राहत भरी खबर है। पढ़ाई में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी और मन पढ़ाई में लगने लगेगा।

सिंह राशि
आज का दिन आपको व्यस्तता के साथ-साथ उपलब्धियों की ओर भी ले जाएगा। कामकाज का दबाव जरूर रहेगा, लेकिन उसी के बीच आपको अपनी मेहनत का फल मिलने की उम्मीद भी दिखाई देगी। व्यापार में अभी थोड़ा धैर्य रखना होगा, क्योंकि सफलता थोड़ी देर से ही सही, लेकिन निश्चित रूप से मिलेगी। आप अपनी आमदनी बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देंगे और शायद पिताजी के साथ कहीं बाहर समय बिताने का भी मौका मिले। लेकिन उनकी सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी आपको सम्मान और पहचान दिला सकती है।

कन्या राशि
आज का दिन आपको खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। मन चाहेगा कि आप अपनी पसंद की चीजों पर खुलकर खर्च करें, और इससे आपको खुशी भी मिलेगी, लेकिन संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं और कोई पुराना लेनदेन भी आज खत्म हो सकता है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा। विद्यार्थियों का ध्यान थोड़ा भटक सकता है, इसलिए उन्हें खुद को अनुशासित रखने की जरूरत है। एक साथ कई काम हाथ में आने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। आप सब संभाल लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आज आपके रुके हुए कामों को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

तुला राशि
आज का दिन आपको थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दे रहा है, खासकर कानूनी मामलों में। कोई पुराना मामला फिर से सामने आ सकता है, जो थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि छोटी सी चूक भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो आज उसे निभाने का सही समय है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई खुशी आपको गर्व महसूस करा सकती है, खासकर अगर वे किसी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचें, क्योंकि आज विवेक से लिया गया निर्णय ही सही साबित होगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल नजर आ रहा है। चीजें धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती जाएंगी और आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। हालांकि, सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, क्योंकि इससे आपकी अपनी परेशानियां बढ़ सकती हैं। पिताजी की सेहत को लेकर यदि कोई चिंता है, तो आज सही डॉक्टर से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। धन से जुड़े अटके हुए काम भी आज पूरे हो सकते हैं और परिवार के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए आय के नए रास्ते खोलने वाला साबित हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे, तो आज कोई ऐसा अवसर मिल सकता है जो आपके भविष्य को नई दिशा दे। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन माहौल को खुशियों से भर देगा। विद्यार्थियों के मन में कुछ नया सीखने की इच्छा जागेगी और वे किसी नए कोर्स की ओर आकर्षित हो सकते हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपका दिल खुश कर देगी और आपको गर्व का अनुभव कराएगी।

मकर राशि
आज का दिन आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत का संकेत दे रहा है। कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा बेचैन रहेगा, लेकिन अगर आप समय रहते अपने काम पूरे करने की कोशिश करेंगे, तो स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है। यदि आपने किसी काम को टाल रखा था, तो आज उसे पूरा करना ही बेहतर रहेगा, वरना परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी बात स्पष्ट रूप से रखना आपके लिए जरूरी है, नहीं तो लोग आपकी चुप्पी को कमजोरी समझ सकते हैं।

कुंभ राशि
आज का दिन सेहत के लिहाज से आपके लिए राहत भरा रहेगा। मन भी पहले की तुलना में शांत और स्थिर महसूस करेगा। पिताजी की बातों को नजरअंदाज करने से बचें, क्योंकि उनकी सलाह आज आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। अगर किसी बात को लेकर आपका मन परेशान था, तो आज उसका समाधान मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। निवेश से जुड़े मामलों में थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

मीन राशि
आज का दिन छोटे-छोटे लाभों को पहचानने और उन्हें अपने पक्ष में करने का है। आपकी कार्य करने की गति तेज रहेगी और आप अपने कामों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के लिए समय निकालेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आपको पहचान मिलने के संकेत हैं, लेकिन साथ ही कुछ नए विरोधी भी सामने आ सकते हैं। ऐसे में समझदारी से कदम बढ़ाना जरूरी होगा। कोई सरकारी काम जो लंबे समय से अटका हुआ था, आज पूरा होने की राह पर आगे बढ़ सकता है।

ट्रंप का दावा फुस्स… दो दशक बाद अमेरिका को बड़ा झटका, कैसे ईरान ने गिराए US के फाइटर जेट?
ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के बीच ईरान द्वारा अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा चर्चा में है। यह घटना इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि पिछले 20 साल में ऐसा बहुत कम देखने को मिला है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि लगातार हमलों के बावजूद ईरान की सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

अमेरिका और इजरायल के हमलों के करीब पांच हफ्ते बाद यह घटनाएं सामने आईं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता काफी कमजोर हो चुकी है, लेकिन इन घटनाओं ने उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान ने एक F-15 E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान को मार गिराया। इसमें एक सैनिक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। वहीं ईरानी मीडिया ने यह भी दावा किया कि एक A-10 वार्थोग विमान भी हमले में क्षतिग्रस्त होकर फारस की खाड़ी क्षेत्र में गिर गया।

कैसे निशाना बनाया गया?

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा जारी फुटेज से संकेत मिलता है कि इन हमलों में पारंपरिक रडार के बजाय ऑप्टिकल और इंफ्रारेड तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

इस तकनीक में विमान के इंजन से निकलने वाली गर्मी को पकड़कर उसे निशाना बनाया जाता है। यानी बिना रडार सिग्नल दिए ही लक्ष्य को ट्रैक किया जाता है, जिससे हमले का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

‘माजिद’ मिसाइल सिस्टम की भूमिका

इन हमलों में ईरान के स्वदेशी ‘माजिद’ मिसाइल सिस्टम के इस्तेमाल की संभावना जताई जा रही है। यह एक शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे 2021 में पेश किया गया था।

यह सिस्टम कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमान, हेलीकॉप्टर, ड्रोन और क्रूज मिसाइल को निशाना बना सकता है। इसकी मारक क्षमता करीब 700 मीटर से 8 किलोमीटर तक है और यह एक साथ कई लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है।

कितना मुश्किल होता है फाइटर जेट को गिराना?

F-15 और A-10 जैसे आधुनिक फाइटर जेट को गिराना आसान नहीं होता। ये बहुत तेज होते हैं, तेजी से दिशा बदल सकते हैं और इनमें कई तरह के बचाव सिस्टम लगे होते हैं। इनमें गर्मी कम दिखाने वाली तकनीक, फ्लेयर जैसे बचाव उपाय और ऊंचाई पर उड़ान जैसी क्षमताएं होती हैं, जिससे इंफ्रारेड सिस्टम को भी धोखा मिल सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे हमले तभी सफल होते हैं जब विमान कम ऊंचाई पर हो या पायलट का ध्यान भटका हो। साथ ही जब बचाव के साधन सीमित हो जाएं, तब हमला कामयाब हो सकता है। इसलिए ऐसे हमले बहुत दुर्लभ और परिस्थितियों पर निर्भर होते हैं।

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव

इन घटनाओं ने यह भी दिखाया है कि ईरान की वायु रक्षा प्रणाली अभी भी सक्रिय है और वह अमेरिकी-इजरायली हमलों का जवाब देने में सक्षम है। इससे पहले भी मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान ईरान ने कई ड्रोन और विमानों को मार गिराने का दावा किया है। वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इस युद्ध में अब तक 13 हजार से ज्यादा मिशन उड़ाए जा चुके हैं और 12 हजार से ज्यादा लक्ष्यों पर हमले किए गए हैं।

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को आ सकते हैं उत्तराखंड, कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश सरकार प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री देहरादून में दून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे समेत कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री का पहले चार अप्रैल को उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित था लेकिन कुछ राज्यों में चुनावी व्यस्तता के कारण यह टल गया था। अब प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं, हालांकि पीएमओ से प्रस्तावित दौरे का अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के अलावा टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना व बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री जल्द उत्तराखंड आएंगे, उनके दौरे की तैयारियां चल रही हैं।