उत्तर प्रदेश – We News

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, एक हफ्ते में चौथी बार बढ़े दाम
लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने एक हफ्ते में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 99.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि पेट्रोल के दाम में 86 पैसे और डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। बीते एक सप्ताह में पेट्रोल-डीजल के दाम करीब पांच रुपये तक बढ़ चुके हैं, जिससे परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं के महंगा होने की आशंका भी बढ़ गई है।

यूपी: सपा ने कहा मतदाता सूची में मलयालम और गुजराती भाषा में लोगों के नाम
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम व पते मलयालम और गुजराती भाषा में भी हैं। सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस पर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम व पता मलयालम और गुजराती भाषा में प्रिंट किए जाने से मतदाता 2027 के चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। यह एक गंभीर मामला है। सपा ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर जांच कराने की मांग की। साथ ही इसके लिए दोषी लोगों पर कार्रवाई की भी मांग की। इसके साथ ही मतदाताओं के नाम व पता हिंदी भाषा में प्रिंट करवाने के लिए कहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि वाराणसी के कैंट में पोलिंग बूथ संख्या-145 के मतदाता क्रम संख्या 73 पर मतदाता का नाम व पता मलयालम में प्रिंट है।

2025 की मतदाता सूची में भी इस मतदाता का नाम मलयालम में ही था। इसी तरह से इसी बूथ के क्रम संख्या 73 पर मतदाता का नाम व पता गुजराती में प्रिंट है। पोलिंग बूथ संख्या 268 के मतदाता क्रम संख्या 975, 977 व 978 पर एक ही मतदाता का नाम दो बार दर्ज है।

सपा की मांग है कि मतदाता सूची में बड़ी संख्या में दर्ज डुप्लीकेट, मृतक, अनुपस्थित और स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन कराकर मतदाता सूची को दुरुस्त कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में सपा के प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता डॉ. हरिश्चंद्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह शामिल थे।

UP: प्रदेश में बिजली संकट पर मायावती का पहला बयान, बोलीं- आम आदमी इससे जूझ रहा
मायावती ने बिजली संकट पर एक्स अकाउंट से पोस्ट की। उन्होंने लिखा- उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की कम अपूर्ति व कटौती आदि की आम शिकायतों व उसको लेकर विशेषकर गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों व अन्य करोड़ों मेहनतकश लोगों का जीवन अति-कष्टदायी बना हुआ है तथा इसको लेकर लोग विभिन्न रूपों में अपना आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं, जिसकी चर्चा मीडिया में भी काफी व निरन्तर रहती है।

उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की कम अपूर्ति व कटौती आदि की आम शिकायतों व उसको लेकर विशेषकर ग़रीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों व अन्य करोड़ों मेहनतकश लोगों का जीवन अति-कष्टदायी बना हुआ है तथा इसको लेकर लोग विभिन्न रूपों में…

अतः सरकार से अपील है कि वह बिजली आपूर्ति सम्बंधी लोगों के कष्ट व परेशानियों को ध्यान में रखते हुये जरूरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करे। इसके साथ ही, नये पावर प्लाण्ट आदि के माध्यम से भी आगे के लिये बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने का प्रयास करे तो यह व्यापक जनहित में उचित होगा।

आंधा-तूफान पर किया था पोस्ट

इससे पहले कहा था, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में जबरदस्त आंधी-तूफान से हुई जान-माल की भारी तबाही से प्रभावित लोगों/परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार को अपनी पूरी उदारता बरतते हुये हर प्रकार से उनके सहयोग के लिये आगे आना चाहिये ताकि वे लोग अपने उजड़े/बिखरे हुये पारिवारिक जीवन को समेट कर दोबारा से अपनी जिंदगी शुरू कर सकें।

इसके साथ ही, खासकर पेट्रोलियम पदार्थों आदि, इन आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में अनवरत वृद्धि को जारी रखते हुये केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीज़ल आदि की क़ीमत में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करोड़ों गरीबों व मेहनतकश परिवारों, खेती-किसानी आदि के साथ-साथ मिडिल क्लास के जीवन को भी बुरी तरह से प्रभावित करेगा।

अर्थात इस महंगाई का सीधा असर इन सबके परिवार के पालन-पोषण पर पड़ेगा। इसीलिये सरकार को महंगाई व जीवन दुष्कर करने वाली इस प्रकार की नियमित वृद्धि को कम करने के लिए जरूरी सार्थक क़दम उठाने चाहिये, यही समय की मांग है।

सीएम योगी बोले: बिटुमेन का विकल्प बनेगी सीमेंट वाली सड़क
शहर के नजदीक भीमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 655 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि अब प्रदेश में बिटुमेन की जगह सीमेंट वाली सड़कें बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है और बिटुमेन की उपलब्धता पर असर पड़ा है। ऐसे में सरकार अब सीमेंट आधारित सड़कों पर जोर दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमेंट की सड़कें बनाने में लागत जरूर बढ़ेगी, लेकिन जनता को मजबूत और टिकाऊ सड़कें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेगी।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस को हमेशा राम नाम से दिक्कत रही, लेकिन भाजपा सरकार ने अयोध्या में दुनिया का भव्य राम मंदिर बनवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह नया उत्तर प्रदेश सुशासन, सुरक्षा, विरासत और विकास की पहचान बन चुका है।

सीएम योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में दंगे, अपराध और भ्रष्टाचार की पहचान थी, लेकिन आज निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था की चर्चा हो रही है। सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के हित में लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन पर तालियां बजाकर समर्थन जताया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

यूपी: अब इस जिले में 23 मई तक बंद रहेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के कारण डीएम ने जारी किए आदेश
यूपी के मेरठ में तेज धूप और लू ने लोगों को झुलसा दिया है। सूरज निकलते ही सुबह से ही आसमान से आग बरसती महसूस हो रही है। बुधवार को दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता गया। दोपहर तक हालात इतने खराब हो गए कि सड़क और बाजारों में सन्नाटा रहा। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। 25 मई से गर्मी का प्रकोप नौतपा शुरू होने से पारा और बढ़ेगा। वहीं, जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग इन दिनों भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुबह से ही ऐसा महसूस होने लगता है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। लू के थपेड़ शरीर को झुलसा रहे हैं।

नौतपा का भी 25 मई से आगाज हो जाएगा, ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरसेगी। 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। बुधवार का दिन सीजन में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वर्तमान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कहा कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव और साफ आसमान के चलते गर्मी में और इजाफा हो रहा है।

दोपहर के समय लू चलने से स्थिति और अधिक गंभीर हो रही है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है। बाजारों और मुख्य मार्गों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही काफी कम देखने को मिल रही है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को ढककर ही निकले।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 263 दर्ज किया गया। गंगानगर में 190, जयभीम नगर में 256, एमआईईटी कॉलेज के पास 354, पल्लवपुरम में 251 दर्ज किया गया।

पिछले पांच दिन का तापमान
16 मई- 39.6
17 मई- 41.3
18 मई- 42.4
19 मई- 43.6
20 मई – 44.0

गर्मी और लू के कारण 23 मई तक स्कूलों में अवकाश
मेरठ में बढ़ती गर्मी और लू के मद्देनजर जिलाधिकारी वीके सिंह ने 21 से 23 मई तक प्री-प्राइमरी से कक्षा दस तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है। अत्यधिक गर्मी के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। पर्याप्त पानी और सावधानियों का ध्यान रखने को कहा गया है।

सहारनपुर : 12 साल का टूटा रिकॉर्ड, 44 डिग्री पर पहुंचा पारा
सहारनपुर जनपद में गर्मी का 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया। बीते 12 वर्षों में 20 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर नहीं गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। बागपत में 43, मुजफ्फरनगर में 42, शामली में 42 और बिजनौर में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

UP: स्वगणना का आज अंतिम दिन, कल से घर-घर जाएंगे जनगणना कर्मी
जनगणना-2027 के तहत चल रही स्वगणना की प्रक्रिया को पूरा करने का अब सिर्फ एक दिन शेष है। बृहस्पतिवार तक आप स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अब तक प्रदेश के 44 लाख लोग स्वगणना के फॉर्म भर चुके हैं।

दरअसल जनगणना के प्रक्रिया के तहत स्वगणना के ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी गई थी। जो सात मई से शुरू हुई थी। इसमें परिवार को मुखिया को ce.census.gov.in पोर्टल पर जाकर लॉगिन कर फॉर्म भरना है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 44 लाख लोगों ने फॉर्म भर दिया है। उनका कहना है कि एक दिन शेष है, अपील है कि अधिक से अधिक लोग फॉर्म भरें।

जनगणना की मुख्य अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने फॉर्म नहीं भरे हैं, उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब अगले चरण में 22 मई से जनगणना कर्मी घर घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे। उस दौरान परिवार के मुखिया को दस से पंद्रह मिनट का समय देना होगा। फॉर्म के सभी सवालों के जवाब पूछकर जनगणनाकर्मी भर देंगे।

आजमगढ़ शीर्ष पर, लखनऊ बॉटम-5 में
स्वगणना के फॉर्म भरने में आजमगढ़ अव्वल है। वहां अब तक 2.64 लाख लोगाें ने फॉर्म भर दिए हैं। वहीं शाहजहांपुर में 2.61 लाख और बरेली में 2.51 लाख लोग फॉर्म भर चुके हैं। यही टॉप-3 जिले हैं। इसके अलावा मुरादाबाद में 2.20 लाख, सोनभद्र में 1.59 लाख लोग स्वगणना की प्रक्रिया पूरी चुके हैं। अगर बॉटम-5 की बात करें तो इसमें लखनऊ भी शामिल हैं। लखनऊ में 84,158 लोगों ने ही फॉर्म भरे हैं। इसके अलावा कौशांबी में 12,537, हमीरपुर में 14,600, संतकबीरनगर में 14,874, गौतमबुद्धनगर में 15,543 व जालौन में 15,905 लोगों फॉर्म भरे हैं।

यूपी: 48 डिग्री पारे के साथ यूपी का यह जिला एशिया में सबसे गर्म, आज गर्मी और लू का रेड अलर्ट
बुंदेलखंड और कई दक्षिणी जिलों में मंगलवार को आसमान से आग बरसी। 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा दूसरे दिन भी देश में सर्वाधिक गर्म शहर रहा। गर्म हवा और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेचैन किया। झांसी, आगरा, प्रयागराज, उरई आदि जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया।

माैसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 अन्य जिलों में प्रचंड गर्मी की चेतावनी है। यानी ऐसे तपिश भरे माैसम में बुजुर्गो, मरीजों व बच्चों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। वहीं, कई जिलों में रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रहने वाली हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में भीषण लू की परिस्थितियां रहने वाली हैं। वहीं, पश्चिमी इलाकों में कई जिलों में रातें सामान्य से काफी ज्यादा गर्म होंगी।

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 48.2 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 46.5 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 46.5 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज-45.8 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में है लू का रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के क्षेत्र ।

इन जिलों में है लू का ऑरेंज अलर्ट

कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, औरैया, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र ।

यहां है उष्ण रात्रि होने की संभावना

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद व आस पास के क्षेत्र।

लू और भीषण गर्मी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क : ब्रजेश पाठक

प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी मंडलीय, जिला, संयुक्त, शहरी एवं ग्रामीण अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों में गर्मी से प्रभावित मरीजों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संभावित मरीजों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बेड, जीवनरक्षक दवाइयों और आवश्यक औषधियों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों के लिए पेयजल, छाया, पंखे, कूलर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिन जिलों में निजी मेडिकल कॉलेज या केंद्र सरकार के अस्पताल हैं, वहां मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को उनसे समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग लेने को भी कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस लेने, हल्के सूती कपड़े पहनने तथा चक्कर, उल्टी या तेज बुखार होने पर तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी है।

यूपी: राहुल गांधी के आज अमेठी पहुंचने से पहले पूरे शहर में लगे पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले जिले का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें कांग्रेस और स्थानीय सांसद किशोरी लाल शर्मा पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पोस्टरों पर मुख्य रूप से लिखा गया है— “दो साल किशोरी तुमने लाल क्या किया?” इसके जरिए सांसद बनने के बाद उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का हिसाब मांगा गया है। एक पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि सांसद निधि से केवल एक स्कूल बस दी गई, वह भी एक कांग्रेस नेता के निजी विद्यालय को आवंटित कर दी गई। इसके अलावा, एक एंबुलेंस को भी किसी ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल में सेवा में लगाए जाने का उल्लेख किया गया है।

वहीं, कुछ अन्य पोस्टरों में वर्तमान सांसद किशोरी लाल शर्मा के दो वर्ष के कार्यकाल की तुलना पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के पांच वर्ष के कार्यकाल से की गई है। इसमें पूर्व भाजपा सांसद के समय हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए मौजूदा सांसद की निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए गए हैं।

ये पोस्टर अमेठी स्थित कांग्रेस कार्यालय, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल समेत कई प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। राहुल गांधी के आगमन से ठीक पहले हुई इस पोस्टरबाजी ने जिले में सियासी हलचल को पूरी तरह तेज कर दिया है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर अब मुफ्त नहीं, देना होगा टोल, जानिए टू-व्हीलर चालकों को कितना…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे पर अब यात्रियों को सफर के लिए टोल टैक्स देना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले महीने उद्घाटन किए गए इस एक्सप्रेसवे पर शुरुआती दिनों में लोगों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी, लेकिन अब यह छूट खत्म हो गई है।

करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाता है और प्रदेश के कई बड़े जिलों को जोड़ता है। एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद 15 मई तक वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया गया, लेकिन अब यूपीडा (UPEDA) की ओर से टोल दरें लागू कर दी गई हैं।

जारी दरों के मुताबिक, दोपहिया वाहन, तीन पहिया और ट्रैक्टर चालकों को प्रति किलोमीटर 1.28 रुपये टोल देना होगा। वहीं कार, जीप, वैन और अन्य हल्के मोटर वाहनों के लिए यह शुल्क 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। सरकार का दावा है कि गंगा एक्सप्रेसवे से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा का समय काफी कम होगा और व्यापार, पर्यटन व परिवहन को नई रफ्तार मिलेगी। हालांकि टोल लागू होने के बाद अब यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ भी बढ़ेगा।

गौरतलब है कि मेरठ से प्रयागराज तक फैला यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जनपदों को जोड़ता है और इसे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है। 15 दिन की टोल छूट दी गई थी। अब इस जाने वाले को टोल देना होगा।

अराजकता और दुष्प्रवृत्तियों पर रोक लगाकर सुशासन का माहौल बनाया: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार ने माफिया, अराजकता और दुष्प्रवृत्तियों पर रोक लगाकर प्रदेश में सुशासन का माहौल बनाया है। योगी ने महराजगंज में 208 करोड़ रुपये से अधिक की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “सही वोट से विकास, सुरक्षा, रोजगार और सुशासन सुनिश्चित होता है।” उन्होंने कहा, “डबल इंजन सरकार ने माफिया, अराजकता और दुष्प्रवृत्तियों पर रोक लगाकर प्रदेश में सुशासन का माहौल बनाया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पूर्वांचल को माफिया और भय के माहौल से बाहर निकालकर विकास, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, रोजगार और सुरक्षा से जोड़ा गया है।” उन्होंने कहा कि भाजपा व सहयोगी दलों के विधायक बनने के बाद विधानसभा क्षेत्रों में मंदिरों के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई। योगी ने कहा पहले जनता के करोड़ों रुपये कब्रिस्तानों की चारदीवारी पर खर्च होते थे जबकि अब वही धन मंदिरों में बेहतर सुविधाएं विकसित करने और आम जनता के हित में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले महराजगंज ‘इंसेफेलाइटिस’, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और माफियावाद से जूझ रहा था लेकिन अब मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों के कारण इस बीमारी पर नियंत्रण हुआ और सड़क नेटवर्क मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर-सोनौली फोरलेन बनने से यात्रा का समय दो घंटे से घटकर 45-50 मिनट रह जाएगा और रोहिन नदी पर बनेलिया माई बैराज से सिंचाई और संपर्क को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया का आतंक खत्म हुआ है और गरीबों को आवास, शौचालय, राशन और आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा मिल रही है। योगी ने पश्चिम एशिया संकट का जिक्र करते हुए लोगों से बिजली और ईंधन बचाने, कंपोस्ट खाद का उपयोग बढ़ाने और राष्ट्र प्रथम की भावना से सरकार का सहयोग करने की अपील की।