गिरते बाजार में चढ़ रहा सरकारी कंपनी का यह शेयर
शेयर बाजार (Share Market Crash) में 13 मार्च को फिर भारी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है लेकिन इस माहौल में सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन (Power Grid Share Price) के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। खास बात है कि पावरग्रिड के शेयरों में बढ़त का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है, जहां मार्केट गिर रहा है वहीं इस कंपनी के शेयर ऊपर जा रहे हैं। आज भी शुरुआती कारोबार में पावर ग्रिड के शेयर, निफ्टी50 के टॉप 5 गेनर स्टॉक में शामिल रहा, और बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
पावर ग्रिड के शेयर सुबह मजबूती के साथ 308.65 रुपये पर खुले और 309.50 का हाई लगा दिया। फिलहाल, 304 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
52 वीक हाई के पास शेयर का भाव
पावर ग्रिड के शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर के पास पहुंच गए हैं। अप्रैल 2025 में पावरग्रिड के शेयरों ने 322 रुपये का हाई लगाया था और अब 309 रुपये तक पहुंच चुके हैं।
पावर ग्रिड के लिए टारगेट प्राइस?
पावर ग्रिड के शेयरों पर आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल ने अहम लेवल दिए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस कंपनी के शेयर 304 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं और ऊपर की तरफ 312 रुपये का बड़ा रेजिस्टेंस है, जिसके टूटने पर बड़ी तेजी आ सकती है।
वहीं, नीचे की ओर 295 रुपये पर स्टॉक का बड़ा सपोर्ट है, जहां खरीदारी के मौके बनेंगे। अगर यह स्टॉक 295 रुपये के नीचे फिसलता है तो गिरावट और बढ़ सकती है, इसलिए 295 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ इसमें खरीदारी की जा सकती है।


