उत्तराखंडराज्य

रामनगर: नया झिरना गांव में तेंदुए का हमला

रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र के नया झिरना गांव में देर रात तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में व्यक्ति घायल हो गया, जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

उदय सिंह (56) ग्राम नया झिरना प्लांट नंबर 16 पीरूमदारा में रहता है। शुक्रवार की देर शाम वह अपने घर के पास खेत में कुछ काम कर रहा था। तभी घात लगाये बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमला होते ही शोर सुनकर परिजन सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ घायल को छोड़कर भाग गया। तेंदुए के हमले में व्यक्ति के दोनों हाथों, पैर व कंधे पर नाखून और दांत के निशान है। परिजन घायल को लेकर रामनगर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने घायल को उपचार किया। देर रात करीब 11.30 बजे डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रैफर कर दिया।

दूसरी ओर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि तेंदुए के हमले की घटना के बाद क्षेत्र में गश्त को बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये है।

Related Articles

Back to top button