मनोरंजन

अशोक कुमार लेकर आए थे भारत की पहली देशभक्ति फिल्म

15 अगस्त की तारीख हर भारतवासियों के लिए बेहद खास है। इसी दिन हमारा भारत देश 200 सालों के बाद अंग्रेजों से आजाद हुआ था। कुछ ही दिनों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा, इसकी धूम सिनेमा जगत में भी खूब देखने को मिलती है।

बॉलीवुड की तरफ से लंबे समय से देशभक्ति फिल्मों का चलन जारी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहले देशभक्ति फिल्म कब रिलीज हुई थी और इसमें कौन-कौन से कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कब रिलीज हुई थी पहली देशभक्ति फिल्म
भारत की पहली देशभक्ति फिल्म को आजादी से पहले रिलीज किया गया था। 1936 में जन्मभूमि 1936) नामक एक मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जिसमें अशोक कुमार देविका रानी, सुनीता देवी और चंद्र प्रकाश जैसे कलाकारों ने अहम किरदारों को निभाया था। ये फिल्म कमर्शियल तौर पर काफी सफल रही है और बॉलीवुड की पहली देशभक्ति के तौर पर आज भी याद की जाती है।

फिल्म की कहानी की तरफ गौर किया जाए तो इसमें एक गांव के शख्स की स्टोरी मौजूद है। जो जातिगत बंधन को तोड़कर सबको एक समानता के साथ एकता से रहने का विचार रखता है। वह अपनी धारणा के जरिए लोगों की सोच को बदलने का काम करता है। मूवी की कहानी के अलावा इसमें देशभक्ति गीतों की भरमार रही, जो ऑडियंस को काफी पसंद आए।

विदेशी डायरेक्टर ने किया था निर्देशन

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हिंदी सिनेमा की पहली देशभक्ति फिल्म का डायरेक्शन एक विदेशी डायरेक्टर ने किया था। दरसअल जर्मन फिल्ममेकर फ्रॉन्ज ऑस्टन ने 89 साल पहले आई जन्मभूमि को बनाया था। हिंदी सिनेमा से उन्हें काफी लगाव था और उन्होंने अशोक कुमार की जन्मभूमि के अलावा प्रेम सन्यास, ममता, और इज्जत जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों को भी बनाया था।

Related Articles

Back to top button