उत्तर प्रदेशराज्य

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बहनों को तोहफा, तीन दिन रोडवेज में मुफ्त सफर…

रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने बहनों को बड़ा उपहार दिया है। तीन दिन तक बहनें यूपी रोडवेज में मुफ्त सफर कर सकेंगी। इसके लिए आदेश झारी कर दिए गए हैं।

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए 8 से 10 अगस्त तक परिवहन निगम की बसों में यात्रा फ्री रहेगी। उनको कोई टिकट नहीं लेना होगा। त्योहार के मद्देनजर करीब 537 बसों का संचालन किया जाएगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक बह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। शासन की मुफ्त बस यात्रा योजना का लाभ बहनें 8 अगस्त सुबह 6 बजे से और 10 अगस्त रात्रि 12 बजे तक ले सकती हैं। नगरीय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएंगी। मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, हाथरस, एटा, कासगंज के साथ स्थानीय मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा। जिसमें बाह, फतेहपुर सीकरी, जगनेर, फतेहाबाद, सैंया और अन्य मार्ग शामिल है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

दिल्ली के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
दिल्ली मार्ग पर सर्वाधिक यात्री निकलते हैं। इस मार्ग पर संचालित की जाने वाली बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। करीब 50 प्रतिशत बसों को दिल्ली मार्ग पर लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button